Monday 24 December 2012

गैंगरेप के बारे में प्रधानमंत्रीजी को चिठ्ठी...



सेवा में,
श्रीमान डॅा. मनमोहन सिंह जी,
प्रधान मंत्री, भारत सरकार,
नई दिल्ली.

विषय : गैंगरेप - मानवता को कलंक लगानेवाली शर्मनाक घटना घटी और देश की जनता का जन आक्रोश गुस्सा बेकाबू होकर देश की जनता रास्ते पर उतर आयी, जनता का क्या दोष...?


महोदय,
गैंगरेप की शर्मनाक घटना से देश वासियों की गर्दन शर्म से झुक गयी। देश की जनता का गुस्सा बेकाबू हो कर देश की जनता रास्ते पर उतर आयी। कही दिनों से लगातार जनता का गुस्सा और आक्रोश बढता ही गया। खास तौर पर युवा शक्ती बडी संख्या में रास्ते पर उतर आयी। सामाजिक न्याय के लिए इतनी बडी संख्या में युवा शक्ती का रास्ते पर उतरना और अहिंसा के मार्ग से आंदोलन करना यही देश में होने जा रहे परिवर्तन के पूर्व संकेत हो सकते हैं। लगता है, अब देश में परिवर्तन का समय निकट आ रहा हैं। युवाशक्ती ही राष्ट्रशक्ती होने के कारण देश में युवा शक्ती परिवर्तन लायेगी ऐसा विश्वास हो रहा हैं। जरुरी हैं कि इस बारे में सरकार की तरफ से गम्भीर सोच हो। सरकार की तरफ से बयान आ रहे हैं कि शिघ्र ही कानून में संशोधन कर के अपराधियों को कडी से कडी सजा दी जायेगी। सरकार के कहने का यही मतलब निकलता हैं कि जनता अन्याय, अत्याचार के विरोध में बार बार आंदोलन करती रहे और आंदोलन के बाद सरकार कानून में संशोधन करने का आश्वासन देती रहेगी।

26 जनवरी 1950 को इस देश में हम भारत की जनता ने पहला प्रजासत्ताक दिन मनाया। इसी दिन जनता इस देश की मालिक बन गयी। सरकारी तिजोरी जनता की हैं। उसका सही नियोजन करने के लिए और देश की सर्वोच्च व्यवस्था न्याय व्यवस्था होने के कारण देश में कानून और सुव्यवस्था रखने के लिए देश में अच्छे अच्छे सशक्त कानून बनवाने के लिए हम देश की जनता ने राज्य के लिए विधायक और केंद्र के लिए सांसदों को जनता के सेवक के नाते भेजा हैं। मंत्री मंडल में जो लोग हैं, वह भी जनता के सेवक हैं। विधानसभा और लोकसभा का मुख्य काम हैं कानून और सुव्यवस्था के लिए सशक्त कानून बनाना। आज गैंगरेप के कारण जनता का गुस्सा बेकाबू हो गया और उधर प्रधानमंत्री के नाते आप, श्रीमती सोनिया गांधीजी और सरकार के लोग कह रहे हैं कि हम कानून में संशोधन कर के दोषियों को कठोर शासन करेंगे। आजादी के 65 साल बीत गये हैं। प्रश्न खडा होता हैं कि, महिलांओं पर इस प्रकार के अन्याय अत्याचार के देश में हजारो उदाहरण हैं। देश में सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए नये नये कानून बनवाने और कानून में संशोधन करना यही तो सरकार का कर्तव्य था। तो 65 साल में आज तक आज तक सरकार ने कानून में संशोधन कर के फांशी या जन्मठेप जैसे सशक्त कानून क्यों नही बनवाये ?

गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना के लिए छह लोग दोषी बताए जाते हैं। ऐसे अपराध करनेवालों को फांशी या उम्रकैद की सजा जैसे सशक्त कानून बनवाये गये होते तो इन छह आरोपीयों की ऐसा गुनाह करने की हिम्मत ही नही होती। क्या सरकार को ऐसा नही लगता? हमें लगता हैं कि इन छह दोषी आरोपीयों को कडी से कडी सजा तो मिलनी चाहिए, लेकिन पिछले 65 साल में सशक्त कानून न बनवाने वाली सरकार भी तो उतनी ही जिम्मेदार हैं। ऐसा अगर हम कहें तो गलत नही होगा।

बढते भ्रष्टाचार के कारण जनता का जिना मुश्किल हो गया हैं। महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया हैं। परेशान हो कर देश की जनता करोडों की संख्या में रास्ते पर उतर गयी थी। अगर भ्रष्टाचार को रोखने वाले सशक्त कानून बनवाये गये होते भ्रष्टाचार नही बढना था। 16 अगस्त 2011 को देशभर में जनता ने रास्ते पर उतर कर अपना गुस्सा प्रदर्शित किया था। अण्णा हजारे तो रामलिला मैदान में निमित्त मात्र थे। जनता रास्तेपर उतर गयी थी क्यों कि जनता को जिना मुश्किल हो गया और दिल में भ्रष्टाचार का बहुत गुस्सा था। आपकी सरकार ने जनता के सब्र का अब और अंत नही देखना चाहिए। कानून और सुव्यवस्था बनाये रखने हेतू सशक्त कानून बनवाने के लिए तो जनता ने सांसदों को संसद में भेजा हैं। उस कर्तव्य भावना से सशक्त कानून ना बनवाने के कारण और गैंगरेप की घटना घटती हैं तो जनता का गुस्सा होना सहज-स्वाभाविक हैं। इस में उनका क्या दोष हैं ?

सरकार चलानेवाले लोगो ने सोचना चाहिए कि यदि अपनी बेटी या अपनी बहन के साथ ऐसा व्यवहार होता तो आप क्या करते? जनता को गुस्सा आया इसमें उनका क्या दोष हैं। अहिंसा के मार्ग से जनता आंदोलन करती हैं और धारा 144 लगा कर  सरकार जनतंत्र का गला घोटने का काम करती हैं। ऐसा कहे तो गलत नही होगा। जनता को संविधान ने ही आंदोलन का अधिकार दिया हैं। जनता में ऐसा गुस्सा फिर से पैदा ना हो इस लिए महिलाओं के संरक्षण के लिए सशक्त कानून बनवाना सरकार के हाथ में हैं और यह सरकार का कर्तव्य भी हैं। आज सरकार जनता को जो आश्वासन दे रही हैं वह पहले भी तो कर सकती थी। लेकिन समाज और देश की भलाई की अपेक्षा, लगता हैं कि सत्ता और पैसे की सोच अधिक प्रभावी होने से सरकार कुछ नही कर पाती।

आज देश में युवकों ने और देश की जनता ने जो आंदोलन किया वह अहिंसा के मार्ग से किया हैं। कहीपर भी तोडफोड की घटना नही घटी। आंदोलन का यह एक आदर्श उदाहरण हैं। देश और दुनिया के लिए एक आदर्श हैं। आंदोलन कारियों का मुख्य उद्देश यही हैं महिलायों पर फिर से ऐसा अन्याय, अत्याचार ना हो ऐसा सशक्त कानून सरकार से बनवा कर दोषी लोगों को कडी सजा मिल जाए। इस आंदोलन से सरकारने समझना चाहिए कि देश का युवक, देश की जनता सामाजिक परिवर्तन चाहती हैं। संविधान के मुताबिक जीवन की जरुरत पुरी करने और अच्छा जीवन जिने का हर हर व्यक्ति को अधिकार हैं। सामाजिक अन्याय के लिए संघर्ष करनेवाली जनता को सशक्त कानून का अगर आधार मिल जाए तो देश में सामाजिक परिवर्तन का बहुत बडा काम होगा। दोषी आरोपियों को कडी से कडी सजा मिले और आगे ऐसी घटना ना हो इसलिए सशक्त कानून जल्द से जल्द बने, चाहे इसके लिए संसद का विशेष अधिवेशन बुलाना पडे तो इसपर सरकार की राय जानना चाहता हूं। इस काम के लिए सरकार चलानेवाले और कानून बनानेवाले लोगों को सद्बुद्धी मिले इस लिए 27 और 28 दिसंबर को मैं और गांव के कुछ लोग मेरे गांव रालेगण सिद्धी के श्री संत यादवबाबा मंदिर में भगवान से प्रार्थना के लिए बैठने का संकल्प किया हैं।

भवदीय,


कि. बा. तथा अण्णा हजारे.

मैं जनता और युवा भाई बहिनों से विनंती करता हूँ, आंदोलन करते समय संयम रखे। राष्ट्रीय संपत्ती की कोई हानी ना हो। रास्ते से गुजरने वाले सभी जन हमारे भाई-बहन हैं। उन्हे तकलिफ ना हो। आपने पहले भी अगस्त 2011 में शांतिपूर्ण आंदोलन का आदर्श निर्माण किया हैं। करोडो युवक रास्ते पर उतरे। लेकिन किसी ने एक पत्थर तक नही उठाया। उस आदर्श की दुनिया ने सराहना की हैं। उसी आदर्श को सामने रखते हुए शांती के मार्ग से आंदोलन करने की विनंती करता हूँ। अन्याय और अत्याचार की विरोध में जली हुई मशाल को कभी बुझने ना देना। इसी में है समाज और देश की भलाई हैं।

जय हिंद।


40 comments:

  1. Aap Bilkul Sahi Ho anna Ji,lekin in Aandolano se iss sarkaar par koi fark nahi padta hai, aap Lagbhag 2 saal se aandolan kar rahe ho, kya janlokpal mila...?
    Lekin Mujhe Aaj Mujhe Asa lag Raha Hai Ki Jo Aandolan Abhi Chal Raha hai Isko Aapke Netratav Ki Jarurat hai Agar Aap aage Nahi aaye To desh Me Arajakta Fail sakti Hai or bahut Nuksaan Ho sakta hai, So please Aap Iss Aandolan Ko sahi Disa Do.............!!!!!!!!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Agar is Govvernment ke samne 'MAHATMA GAANDHI JI' ne bhi aandolan kiya hota to bhi inper koi fark nahi padne wala tha, kya ye sarkar British(jo ki hamare log nahi the hamri sarkar nahi thi) se bhi jayada atyachari, bahre, gunge ho gaye hai kya? bade bade corruption karne wale logo ko bada mantri bana diya jata hai, yeha tak ki is desh ka President bhi saaf nahi hai, To logo ke paas rasta hi kya bachta hai? Sonia ji ko agar chink bhi aati hai to USA me jake ilaaj karwati hain aur laakho log sadako per bagair ilaaj ke mar jate hai, bahut baar dil per hath rakhne ke baad bhi aawaz nahi aati ki hum aazad hai !

      Delete
    2. Aap Bilkul Sahi Ho SK singh JI, Lekin Ab Sayd Kuch Ho sakta Hai,Logo Me Ek Himat dikh Rahi hai , Ek Alag Parkaar Ka junun hai, Desh Ka bahut Bada hissa badlav chahne Lag gya hai, or Main Asa Manta Hu Ki Ye Himat anna hazare ji ne logo me bhari hai. Or Agar Ab Iss aandolan Ko Anna lead Kare to sayd Kuch ache Natije Mil sakte hai !!

      Delete
    3. Anna ji ne massal jala di hai Badal bhai ab hum sab Anna hai. Yaad hai bhagat Singh ji ne kya kha tha "Jindegi jinne ke do tarike hai ya to julm sahte jao aur bardast karte jao ya aage bado aur jimmedari udhao use badlane ki" ab waqt aa gaya hai ki hum khud ise badle...MAO ne bhi kha hai "jis desh ke youth ko kranti ki samhaj aa gayi us desh ko koi takat gulaam bana ke nahi rakh sakti". Sab se achi baat yehi hai Badal Bhai ki Indian youth ko ye baat samj aa gayi hai ki privertan ki ladayi ku, kiske liye, aur kaise ladni hai . Jai Hind.

      Delete
    4. This comment has been removed by the author.

      Delete
    5. सरकार चलानेवाले लोगो ने सोचना चाहिए कि यदि अपनी बेटी या अपनी बहन के साथ ऐसा व्यवहार होता तो आप क्या करते?पर मेरा ये कहना है कि इनकी बेटीओं के साथ इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। इनके पास अपनी कारें है ,हाई क्लास सिक्यूरिटी होती है। ये तो सिर्फ आम आदमी के साथ होता है।

      Delete
  2. Jo Jan Aandolan, DelhiRape ke khilaaf Abhi Chal Raha hai Isko Annaji ki Netratav Ki Jarurat hai Agar Ve aage Nahi aaye To desh ka bahut Nuksaan Ho sakta hai, to ve aage aayen aur Iss Aandolan Ko sahi Disha Den.

    ReplyDelete
  3. RAPIST SE RAP KE AGAINST MAIN KANNON BANANE KI LIYE BOL RAHE HO. SAB KUCH KHATAM HOTA NAJAR AA RAHA HAI. IS DESH KO PAISA LE KAR VOTE KARNE WALON NE BARBAD KAR DIYA.

    ReplyDelete
  4. 2011 me jo andolan huva tha use aap ka netrutva tha lekin abhi chal raha andolan netrutva hin hai aur use netrutva ki jarurat hai, aap aage aake unse bas shanti ki apeal kare to inka gussa kam ho jayega please aap aage aaiye

    ReplyDelete
  5. अनना जी, अाप अरविंद जी को समरधन दों अौर अंहकार छोढ दें।

    ReplyDelete
    Replies
    1. अन्ना जी ऐसा करना तो चाहते होंगे लेकिन कुछ लोग हैं जो उन्हें दिग्ग्भ्रमित कर रहे हैं

      Delete
    2. शायद अन्नाजी डरते है, कही अरविन्द की पार्टी हार गई तो इससे अन्नाजी की छवि खराब हो सकती है

      Delete
    3. Anna ji ko andolan akrne hai agar wo kisi party ke suppoert karenge aur wo party har gayi , to jeeti hui party lokpal ko kabhi support nahi karegi.

      Election are coming its time to blackmail politicians for vote and demands.

      Delete
  6. nice guideline Thank you so much for posting...............

    ReplyDelete
  7. Anna Ji, You must go and support the protesters...!!! Jai Hind..!!!

    ReplyDelete
  8. aapki baat ka main samarthan karta hoo.our yeh chata hoo ki koi bhi andolan shantiporwak hona chaiye,.desh main pariwartan ki lahar akar rahegi.
    lateef usmani
    advocate

    ReplyDelete
  9. आशिष बोरा कर्जत24 December 2012 at 05:30

    अण्णाजी आप के इस आंदोलन मे हम सब आपके साथ है - आशिष बोरा ९४२३७८८३७०

    ReplyDelete
  10. to make the strong law against such henious crime is not problem but problem is about misuse of it. and its lack of moral value which encourages man to do such tasks, when men is drunk he doesn't think about the harsh punishments and not even FANSI. So it is moral ethics which matters. But still law should be there regarding the safety of humanity.

    ReplyDelete
  11. Anna we all love you so much but now its time to support Arvind... He is doing good job and you know better that he doesnt have any greed to get position. Please support once... Now its time demand... These politicians has become very proudy and now its time to support Arvind... So please ek bar apni antaratma ki awaz se soch kar dekhiye... We always love and and we want you always....

    ReplyDelete
  12. Is aandolan ko aapki leadership chahiye otherwise ye janandolan samapt ho jayega.

    ReplyDelete
  13. We want stringent laws and Law makers only assure. So we have to send some people from our mindset in a position where present law makers are. That's how we can get what we want.

    ReplyDelete
  14. ANNA JI TABHI BHI AAPKE LETTER LIKHNE SE KUCH NHI HUA AUR AFSOS KE SAATH KEHNA PADRA HAI KI NAA AB HOGA ,,TOH MAIN AAPSE BINTI KARUNGA KI APNE SAHAYAKO KE SAATH SADKO PE UTAR KE PRADARSHAN KA HISSA BANE....DHANYAVAAD,,SAATH MAIN SHAMAA CHAHUNGA KI MERI BAAT KE WAJEH SE AAPKO YA AAPSE SAMBHANDIT KO THES POHCHI HO TOH

    ReplyDelete
  15. We paid for those buildings, monuments and your homes! We decide what we do with them! Who uses them! And whether we want to walk into it or not! Who the hell are you, incompetent, ignorant, morally bankrupt opportunists, you leeches! Your salary comes from us! We pay for your food! Your clothing! Your children’s education! Your cars and jeeps! You work for us. And we can fire you any time we want to! Remember and understand this. We don’t need you to teach us what fear is. We already know what fear us. And we’re ready to teach you back! The people are no longer afraid of their leader. Leaders better start being afraid of their people! Its time!

    ReplyDelete
  16. Jawab mein milega "Theek Hai"

    ReplyDelete
  17. ANNA JI KA OR ARVIND JI OR KOI BHI SAB APNI APNI JAGAH SE ANDOLAN KARE CHARO KHEMO SE DUSMANO KO PARAST KARNA HOGA SARI TAAKAT EK DISHA SE HI LAGE GI TO DUSHMAN OPP. SIDES SE KOI NA KOI RASTA NIKAAL LEGA... DUSHMANO KO CHARO TARAF SE GHER KAR MARO...

    ReplyDelete
  18. I am not sure if corruption existed during British Rule. I am sure if it did also, it would have been these congressmen who would have influenced it. It is not hard to believe this.

    ReplyDelete
  19. परम श्रद्धेय अन्ना जी आपके आन्दोलन के परिणामस्वरूप सरकार ने जो वायदा करके आपको और पूरी जनता को लोक सभा और राज्य सभा जैसी पवित्र जगह पर कुटिलता से धोखा दिया और बेवकूफ बनाया , मुझे लगता है उसी के परिणामस्वरूप हमारा युवा वर्ग इस बार ज्यादा उतेज्जित है और किसी भी राज नेता पर विश्वास ना करते हुए खुद ही बिना किसी नेतृत्व के आन्दोलन करने पर मजबूर हुआ है और थोड़ी बहुत तोड़ फोड़ युवावों से अत्यधिक सयंम की परीक्षा लिए जाने के कारण कुछ लोगो से हो गयी हो सकती है। किन्तु इसे कारण रूपी हथियार के रूप में इस्तेमाल करके सरकार, पुलिसिया कार्यवाही और डंडे की दम पर, अब इस उत्तेजना को दबा नहीं सकती - यह सरकार की समझ में क्यों नहीं आ रहा है। ये कुटिलता सरकार कब छोड़ेगी पता नहीं। मुझे तो यह भी लगता है की कुछ गुंडे तत्व सरकार द्वारा प्रायोजित हो और आन्दोलन को कुचलने के लिए भीड़ में शामिल किये गए हो ताकि उनके बहाने सही आंदोलनकारियो को मार पिट कर डराया जा सके। एक महिला आज NDTV पर बात भी रही थी की जो तोड़ फोड़ करने वाले तत्व थे उनको तो पुलिस हाथ भी नहीं लगा रही थी और उन जैसे सही महिलायों को पिटा जा रहा था। लगता है भ्रष्ट्राचार का पैसा खाते खाते ये सारे राजनेता की चमड़ी गैंडे जैसी हो गयी है और बिलकूल संवेदनहीन हो गयी है। अतः सब समस्याओं के मूल में भ्रष्टाचार ही बीज है - ऐसा लगता है। जिस मुल्क में पुलिस चंद पैसों की खातिर अपना दीन और ईमान बेच देती हो , गलत FIR बना देती हो , पैसे लेकर आँखें बंद कर लेती हो या कमज़ोर सबूत इक्कट्ठा करके केस को खुद ही कमज़ोर करती हो, अपराधि उनसे सांठ गांठ करके पूर्व नियोजित अपराध करते हो , तो आप कैसे आशा कर सकते हैं की कड़े क़ानून भी आम जनता को न्याय दिला सकेंगे। सर्वविदित है कि आज आम जनमानस में तो पुलिस का भय है और शातिर और राजनैतिक सरंक्षित अपराधियों में पुलिस के ऊपर भरोसा, तो ऐसे हालातों में अपराधियों के दुस्साहस से एक आम आदमी कैसे बच पायेगा। अतः सबसे पहले पुलिस पर राजनैतिक नियंत्रण की समाप्ति और पुलिस कानून में आमूल चूल परिवर्तन अति आवश्यक है - ऐसा मुझे लगता है।

    ReplyDelete
  20. अन्नाजी कोंग्रेस भी गलत, बीजेपी भी गलत और अब अरविन्द ने विकल्प देने की कोशिश की तो वो भी गलत, आखिर देश की संसद में अच्छे लोग पहुचे यह कैसे तय होगा

    ReplyDelete
  21. ye usi parivaarka vansh chal raha h jiske rehte
    operation shudhikaran chala tha....

    jise no pata ho ya to anna ji se pooch le ya google se...
    mai to abhi baccha hu mujhe jo net pe dikhta h wahi sahi lagta h...

    operatio shudhikaran karane aalo se hum rape victim ke liye insaaf maang rahe h....

    ReplyDelete
  22. i do not like most of the points of respected ANNA ji
    As i do not of Respected Gandhi ji...
    the rastrapati bhawan is of indian public ...
    the rashtrapati is of indian public...
    the police weapons are of indian public..
    the police is of indian public...

    all are paid by indian public...

    we dont need them , we own them...
    if you think at this time anyone is killed due to brutality of police ...
    and you are following non - voilance i shamefully say you are coward ...

    why you are we are coward...

    the way police is beating people ...
    remember police of delhi what you daughter eats has been paid by the same person ...

    remember we are watching you ...

    there is a very good movie dilog i remember at this time...

    jab ek jawaan desh ki sarhad pe marta h to saara desh aansu bahata h...
    par jab ek police waala marta h to kutta bhi nahi rota...

    ReplyDelete
  23. jawaab milega .. karara jawaab milega...

    ReplyDelete
  24. Adarneey anna ji, Rapist ke liye sazaa per sub vichar ker rehayn hai.Ek sujhav hai.kmical castaration ke saath un ke mathe per balatkari gudwa dena chaiye.ser ke baal shave ker samay samay per koi authority check kerti rehay.ye daag jeeven bhr use apne apradh ki yaad dilata rehayga aur peerit nari ki thrah jeevan bhar is bhaar ko dhoyega.deekhne walon ko bhi is dagg ko dekh darr lagega.per nari ka samman chooti ayu se bacchon ko kerna sikhana hoga. samay lagega per vichar dhara badalna zaroori hai

    ReplyDelete
  25. to those who think being anonymous is cowerdness
    i would like to let you know that posting with the name of anonymous doenst mean government cannot trace me ...

    it means i just dont wana revel my id

    it doeant mean i am coward i just wana comment and remember bravery is not used to be written it is to be shown ...

    it doesn mean we are wrong and governmet is right i just wana dont face governmet directly beacuse i am not a follower of respected gandhi ji and not a very big fan also of anna ji...

    i am a follwer of bhagat singh...

    i am not jumping over india gate because it is not the way i protest...
    and i also dont like the way u protest but it doesnt mean i am not with you
    i am with you u should protest its your right
    just my way is different
    i dont wana spoil what going on there
    i dont wana to be blaimed for failure of the protest

    i know you will wil and i wish tooo

    remember we dont need the government we own the governmet

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thats the way ,every1 hav 2 do thnk like ths.....superlyk.

      Delete
    2. In 1928 Bhagat singh was the man who said, "Agar Congress ke hatho desh me Swatantrata aai to hum Gore Angrezon ke haton se nikalkar Kale Angrezon ke gulam rah jayenge!" and we can realize now how much true he was!

      Delete
  26. The protest from Girls and Woman are without any Violence and P.M did not care to hear them until it was turned into violence due to lathi charge and Ashru Gas by Police under instruction of H.M Mr.Sinde to save the prestige of his government guided by SONIA and others corrupted congress ministers at center.

    ReplyDelete
  27. What more can we expect more from them who rapped India for last so many years!

    ReplyDelete