Tuesday 31 December 2013

राष्ट्रीय स्तर पर संघटन के लिए आवाहन...

तीन साल के जन आंदोलन की लडाई के बाद अखिर 46 साल से अटका हुआ लोकपाल विधेयक संसद में पास हो गया। लोकपाल कानून से हम 40 से 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार रोख सकते है। सरकार को जल्दही लोकपाल कानून कार्यान्वित करना पडेगा। साथ साथ ही 365 दिन के अंदर हर राज्यों में सशक्त लोकायुक्त कानून लाने के लिए मॉडल ड्राफ्ट भेजना पडेगा। सिर्फ लोकपाल कानून आनेसे भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना पुरा नही होगा। लोकपाल का सही अंमल होना जरुरी है। इसको लिए हमें इसपर निगरानी करनी होगी। साथ साथ ही राईट टू रिजेक्ट, राईट टू रिकॉल, ग्रामसभा को पुरे अधिकार, जनता की सनद ऐसे सशक्त कानून के लिए लंबी लडाई लडनी होगी। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर ईमानदार लोगों का संघटन बनाना होगा। गांव स्तर, तहसिल, जिल्हा और राज्यस्तर पर अगर संघटन बन जाएगा तो राज्य और देश की संसद पर जन संसद का दबाव निर्माण होगा। फिर भ्रष्टाचार को रोकनेवाले सशक्त कानून बन पायेंगे। अब तक लाखो लोग इस संघटन से जुड गये है। जो कार्यकर्ता भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए इस लडाई मे शामील होना चाहते है, उन्हे अनुरोध है कि, उन्होने अपना बायोडेटा भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन, राळेगणसिद्धी, ता. पारनेर, जि. अहमदनगर (email : annahazareoffice@gmail.com) पर भेजना है। ताकि हम आपके साथ आगे लगातार संपर्क बनाए रखेंगे।

आपका,
अण्णा हजारे
31 दिसंबर 201

1 comment:

  1. यह अन्ना के संघर्ष और विश्वास की जीत है।
    (आज़ाद ख़ालिद,)

    ReplyDelete